फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया की 40वीं फाइल, 10 जनवरी, 18

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। नगर के स्टेशन रोड से बुधवार को महीनों पहले घर से भागे जीजा-साली को पुलिस ने धर दबोचा। वहीं लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर सौंप दिया। जबकि आरोपी जीजा को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मऊ जनपद के मधुबन थाना के सुगी चौरा गांव निवासी राम बृजेश ठाकुर पुत्र जंगली ठाकुर की शादी रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। जहां जीजा की अपनी नाबालिग साली से प्रेम कर बैठे। पांच मार्च 2017 को अपनी साली को बहला-फुसलाकर मुंबई लेकर फरार हो गया। वहीं अपनी पत्नी को गांव पर ही छोड़ दिया। बुधवार को सरकारी बस स्टैंड के समीप संदिग्ध युवक-युवती होने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद यादव ने हमराहियों संग छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में जीजा व साली का रिश्ता सामने आया। आरोपी जीजा ने बताया कि वह साली को लेकर मुंबई भाग गया था। पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया, जबकि जीजा को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें