फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को भगाने के आरोप में युवक, मां, चाचा, चाची पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में पासवान बिरादरी के लड़की को बहला फुसलाकर गांव से भगाने के आरोप में लड़का उसकी मां, चाचा, चाची व दो भाइयों के खिलाफ संबंधित धारा में मुक़दमा दर्ज कर लिया गया। लड़का लड़की सुरेमनपुर स्टेशन से बरामद किया गया। लड़के को चालान कर दिया गया, वहीं लड़की को मेडिकल के लिए बलिया भेज दिया गया।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में पासवान बिरादरी के लड़की के पिता ने शुक्रवार को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मेरी कक्षा नौ में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को गांव के ही पासवान बिरादरी के एक लड़का, उसकी मां, चाचा, चाची व दो भाइयो ने बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 363, 366, आईपीसी 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के प्रयास में लग गई। रविवार के दिन मुखबिर कीसूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष लव कुमार सिंह, एसआई राजकपूर सिंह, महिला सिपाही दीप शिखा सिपाही अजय पाल, अरविंद शुक्ला, सुरेमनपुर स्टेशन के लड़के लड़की को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने लुधियाना भागने की बात बताई। कागजी खानापूर्ति के बाद लड़के को चालान कर दिया गया। वहीं लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें