फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर स्थित गांधी इंटर कॉलेज पर हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे 16 वर्षीय छात्र को शनिवार की सुबह करीब छह मनबढ़ युवकों ने धुनाई कर दी। उसके बाद उसे करीब चार घंटे तक बंधक बनाकर शाम को छोड़ दिया गया था। जिससे वह परीक्षा से वंचित हो गया था। पीड़ित युवक ने गड़वार थाने में पांच के विरुद्ध नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने तीन बाद मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि फेफना थाना क्षेत्र के करची सिंहपुर निवासी अखिलेश कुमार 16 पुत्र उमेश राम शनिवार की सुबह अपने गांव से गांधी इंटर कॉलेज चिलकहर पर हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहा था। जिसे नराव गांव के करीब आधा दर्जन बाइक सवार युवकों ने चिलकहर चट्टी पर घेरकर पिटाई कर दिया था। इसके बाद उसे करीब चार घंटे तक बंधक बनाने के बाद छोड़ दिया था। जिससे छात्र की परीक्षा छूट गई थी। वहीं पिटाई से छात्र पूरी तरह घायल हो गया। छात्र के बहन की शादी गड़वार थाना क्षेत्र के नराव गांव में हुई है। वह अपनी आपबीती अपने रिश्तेदारों को बताया तो रिश्तेदारों के पैरों तले जमीन खिसक गई और सैकड़ों की संख्या में युवकों के दरवाजे पर पहुंच गए, लेकिन इसी बीच किसी ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दे दी। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर नहीं दिया था, सोमवार को तहरीर दिया है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें