फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना के बाद दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के टिकोढ़ा गांव में ट्रैक्टर व बाइक के बीच मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में हो रहा है।
विज्ञापन

टिकोढ़ा गांव के कुछ युवक पूजा का सामान लेकर सिकंदरपुर से अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच एक ट्रैक्टर वाला उमेदा गांव से टेंट का सामान लेकर टिकोढ़ा आ रहा था कि काली मंदिर के पास ट्रैक्टर और बाइक के बीच हल्की सी टक्कर हो गई जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी दौरान इसकी खबर ट्रैक्टर चालक ने अपने गांव वालों को मोबाइल से दे दिया और थोड़ी ही देर में उमेदा गांव के दर्जनों की संख्या में बाईक से युवक टिकोढ़ा गांव लाठी डंडे लेकर पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें उमाशंकर राम (36), प्रेम प्रकाश राम (17), लल्लन सिंह (60), संजय सिंह (48) के अलावा और तीन चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर व पंदह में चल रहा है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर राम सिंह ने बताया कि मारपीट होने की जानकारी मिली है, पर अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नही मिली है, अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें