बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के बसरीकापुर गांव से एक युवक को हरियाणा पुलिस शनिवार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। दुबहर पुलिस की माने तो गुड्डू गुप्ता उर्फ पिंटू गुप्ता (34) नोएडा के गौतम बुद्ध नगर के बी-160-ए सेक्टर निवासी है। जिसके विरुद्ध हरियाणा प्रांत के जिला कुरूक्षेत्र के थानेसर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जिसमें कार्रवाई करते हुए हरियाणा पुलिस बलिया जिले के दुबहड़ थाना के बसरिकापुर गांव पहुंची, जहां से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर साथ लेकर चली गई।
हरियाणा के जिला कुरूक्षेत्र के थानेसर थाने के एसआई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुड्डू गुप्ता उर्फ पिंटू गुप्ता उप्र के नोएडा का पता बताकर हरियाणा प्रांत के जिला कुरूक्षेत्र के थानेसर थाना अंतर्गत किसी व्यक्ति के यहां चालक के रूप में कार्य करता था। जहां से कुछ दिन पूर्व मालिक का 25 लाख रुपया लेकर फरार हो गया था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने नजदीकी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी जांच करने युवक द्वारा बताए गए पते पहुंचा गया, जहां पता चला कि वह नोएडा में नहीं बल्कि बलिया में रहता है। जिसकी खोज में करीब पांच दिन से बलिया में हम लोग थे। बताया कि दुबहड़ पुलिस के सहयोग से उसे बसरिकापुर गांव से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मेडिकल कराने के बाद उसे साथ लेकर चली गई।