फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की जद में आने से वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर स्थित यादव नगर चांददीयर गांव के समीप गुरुवार को ट्रक के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाते ही ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसआई चांददीयर मायापति पांडेय के समझाने के बाद ग्रामीण नहीं माने। जिलाधिकारी के घटना स्थल पर आने की मांग पर डटे रहे। इसके बाद उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों समझाया, तब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहा गांव निवासी अशोक सिंह (53) गुरुवार को बाइक से किसी कार्य से घर से मांझी चट्टी पर जा रहे थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित यादव नगर चांददीयर गांव के समीप पहुंचे कि मांझी से बैरिया बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए और ट्रक को क्षतिग्रस्त कर सड़क को तीन बजे जाम कर दिया। घटना स्थल पर पहुंचे उप जिलाधिकारी बैरिया लालबाबू दुबे व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने जामकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सरकार के मानक के अनुरूप जो भी सहायता राशि होगी, वह दिलवाई जाएगी। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें