फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में चोरों ने नकदी सहित लाखों का आभूषण उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड (बलिया)। थाना क्षेत्र के बभनौली (छितौनी) गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों में पीछे से छत के सहारे प्रवेश कर नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को मंगलवार को नींद खुलने के बाद हुई। जिसके बाद पीड़ितों ने थाने में अज्ञात चोरों के विरूद्घ तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी कमलाकर मिश्रा का परिवार प्रतिदिन की भांति सोमवार की रात भोजन करने के बाद सो रहा था। इसी बीच चोर बांस के सहारे उनके छत पर चढ़ सीढ़ी के सहारे आंगन में उतरे, जहां कमरों में रखे 40 हजार रुपये नकदी तथा सोने के तीन मंगलसूत्र, एक हार, एक टप्स तथा चांदी के बिछुआ, पायल सहित कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इसकी भनक परिवार के किसी भी सदस्य को तनिक भी नहीं लगी। इसके बाद बगल स्थित संजय उपाध्याय के घर के पीछे से छत पर चढ़े। इसके बाद सीढ़ी के सहारे आंगन में उतरे। तत्पश्चात कमरों में रखे एक बक्सा साथ लेकर चले गए। जिसमें नकदी 12 हजार सहित एक जोड़ी चांदी की पायल सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह दोनों पीड़ितों के परिवार के लोग जगे तो घटना की जानकारी हुई। मंगलवार की सुबह बक्से व अटैची घर के पश्चिम टूटे हालात में मिले।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें