रसड़ा। तहसील प्रांगण में हसनपुर उर्फ़ बछईपुर के ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर पुराना पीपल का पेड़ कटवाने के विरोध में शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को पत्रक सौप कर पीपल के पेड़ को बचाने की मांग किया।
पत्रक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया की हमारे गांव में ग्राम समाज की जमीन पर पूर्वजों द्वारा लगाया गया एक पीपल का पेड़ है। जिस पर हम ग्रामीणों द्वारा मरणोपरांत उसपर घंट एवं परिक्रमा की जाती है। पूर्व प्रधान संजय गुप्ता पुत्र गंगा प्रसाद एवं गंगा प्रसाद पुत्र सत्यदेव द्वारा दबंगई के बल पर हरे पीपल के पेड़ को काट कर गिराया जा रहा है। विरोध करने पर पूर्व प्रधान गाली गलौज एवं मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। इस मौके पर ताराचंद गुप्ता, जगाराम, छांगुर, राजेंद्र यादव, सीताराम, विजय, सोहन, राकेश, देवंती देवी, मीरा देवी, कुसुम देवी, मीना, शीला, शुभावती, रीता आदि लोग उपस्थित रहे।