फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर में महिला की मौत, बाइक चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के नफरेपुर मठिया निवासी एक वृद्ध महिला की मंगलवार की शाम बाइक से टक्कर लगने से मौत हो गई। सवार टक्कर मार कर बाइक छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को तत्काल रसड़ा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर ले गई, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मठिया निवासी नन्हकी देवी (55) पत्नी स्व. रमापति यादव अपनी पेंशन लेनेे रसड़ा गयी थी। घर वापस आते समय शाम छ:बजे एक बाइक सवार ने नन्हकी को टक्कर मार दी और बाइक छोड़ घटना स्थल से भाग निकला। गांव के ही उमाशंकर यादव पुत्र श्रीपति यादव ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नन्हकी देवी को रसड़ा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराई। जहां डाक्टरों ने उसे बलिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। चितबड़ागांव पुलिस ने बाउक को कब्जे में लेकर वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें