फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान से 20 ग्राम सोना लेकर भागा बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के शिवपुर चट्टी पर सर्राफा की दूकान से बुधवार की दोपहर बदमाश करीब 20 ग्राम सोने का ज्वेलरी लेकर भाग गए। इसकी सूचना दूकान मालिक ने पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। लेकिन बदमाशों का कहीं अता-पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सुखपुरा निवासी राजेश वर्मा की शिवपुर चट्टी पर सर्राफा की दूकान स्थापित है। जहां बुधवार की दोपहर एक युवक दूकान पर आया और दूकानदार से बिछिया लिया। इसके बाद अपने पाकेट से 500 रुपये की गड्डी निकाल कर उसमें से 500 रुपये का नोट दूकानदार को दिया। दूकानदार ने 160 रुपया काटकर युवक को पैसा व बिछिया दे दिया। तत्पश्चात युवक ने दूकानदार से सोने का टप्स व मंगलसूत्र के बारे मे पूछकर देखने के लिए मांग किया। दूकानदार युवक के पास 500 रुपये की गड्डी देख चुका था। इसलिए दूकानदार को ग्राहक पर भरोसा था। उसने आलमारी से पांच मंगलसूत्र व पांच टप्स युवक को दिखाया। इसी बीच एक महिला दूकान पर आई। जिसे युवक ने आदर के साथ महिला को बैठाया और अपने दूकान के बाहर लगी कुर्सी पर बैठ गया और दूकानदार से बात करता रहा। इसी बीच दूकानदार महिला से बात करने लगा। तभी युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए सामान लेकर फरार हो गया। अभी दूकानदार कुछ समझ पाता कि युवक बाहर खड़ी बाइक सवार के साथ भाग गया। दूकानदार ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें