फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक नहीं हुआ चोरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के दो मोहल्ले में एक पखवाड़े पूर्व चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन दोनों चोरियों में से किसी भी चोरी का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है और न ही गिरफ्तारी हो सकी है। इससे इलाकाई लोगों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

नगर के दो वीआईपी मुहल्ले में चोरों ने पिछले माह चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। जिसमें शहर कोतवाली के टैगोर नगर निवासी व भाजपा के मीडिया प्रभारी भोला चौबे एवं चंद्रशेखरनगर में परिवार संग रह रहे सिकंदरपुर थाना के सीसोटार निवासी अंग्रेजी प्रवक्ता संतोष मिश्रा के घर चोरों ने नकदी सहित लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। वाकया उस समय हुआ जब भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी भोला चौबे 16 फरवरी को परिवार को लेकर पैतृक गांव बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गए थे। इसीबीच चोरों ने मकान के मुख्यगेट पर लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखे आलमारी को तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये नकदी एवं पांच लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दिया था। उधर, चंद्रशेखरनगर निवासी अंग्रेजी प्रवक्ता संतोष मिश्रा अपने पुत्र के श्राद्धकर्म में अपने पैतृक गांव सिकंदरपुर के सीसोटार गए हुए थे। इसीबीच चोर मकान के मुख्यगेट का कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखे आममारी को तोड़ उसमें रखे लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित के पुत्र आशुतोष मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर दिया था। दोनों मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया। लेकिन एक पखवाड़े बीत जाने के बाद भी दोनों चोरियों का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी और न ही चोरों को गिरफ्तार ही कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने कहाकि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें