फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो से ढाई लाख की शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के दोकटी घाट से पुलिस ने स्कार्पियो से ले जाई जा रही ढाई लाख रुपये मूल्य की शराब पकड़ी। चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए वाहन समेत शराब को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह दोकटी थानाध्यक्ष अशोक यादव को मुखबिर ने सूचना दिया कि स्कॉर्पियो गाड़ी जिस पर प्रधान लिखा है, अंग्रेजी शराब बिहार जाने वाला है। इस पर पुलिस ने संबंधित रास्तों पर नाकेबंदी कर दी। स्कॉर्पियो दोकटी घाट पहुंची तो पुलिस को देख वाहन में बैठे गई। उसी समय उक्त सभी स्टाफ घाट पर पहुंच गए। पुलिस की गाड़ी देख उसमें बैठे एक युवक भाग गया। जबकि गाड़ी सहित ड्राइवर पकड़ में आ गया। थाने पर गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें पंजाब निर्मित 180 मिली का 33 पेटियो में रखा 290 शीशी लागत करीब ढाई लाख रूपये की मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब बिहार भेजने का काम रेवती थाना क्षेत्र के दत्तहा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राकेश यादव जो स्कार्पियो का मालिक भी है, वहीं कर रहा था। साथ ही बिहार का राजू नाम का व्यक्ति गाड़ी में बैठा था। ग्राम प्रधान के साथ ही तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें