फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से आटो चालक सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहां । निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार के समीप मंगलवार की शाम अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से आटोरिक्शा चालक सहित आटो में सवार चार महिलाएं घायल हो गई। घायलों में आटोरिक्शा चालक मंजूर अहमद (45) गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव, राबिया (30) पुत्री अश्फाक, फरहत (40) पत्नी मुन्ना और तहसीन (35) पत्नी मो. मोहज्जम का नाम शामिल है। इनमें तहसीन गंभीरपुर थाने के मकदूमपुर गांव की रहने वाली है। शेष अन्य लोग मदारपुर के निवासी हैं। मंगलवार की शाम सभी आटोरिक्शा में बैठकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में फरिहां बाजार के पास आटोरिक्शा में अनियंत्रित ट्रक से टक्कर लगने से सभी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने राबिया और तहसीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं अतरौलिया थाना क्षेत्र के एदिलपुर और शहर के सिधारी पुल के पास बीते चौबीस घंटे के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार युवक घायल हो गए। घायलों में रोहित (20) पुत्र अखंड प्रताप सिंह अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव का निवासी है। मंगलवार की दोपहर रोहित बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही रोहित अतरौलिया थाने के एदिलपुर गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित कार की टक्कर से वह घायल हो गया। इसीक्रम में सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (30) पुत्र रामधनी सोमवार की रात संदिग्धाहाल में जहर खा लिया। तबियत खराब होने पर उसके गांव के रहने वाले मनीष (28) और सत्या (32) बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल ले जा रहे थे। बाइक चलाने वाला हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही सिधारी पुल के पास पहुंचा कि इनकी बाइक में अनियंत्रित कार की टक्कर से तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें