फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासे के बाद भी डर के साये में जी रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के पिलूई के चौहान निवासी धर्मेंद्र चौहान हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक बलिया अनिल कुमार ने हत्या के 24 घंटे बाद शनिवार को खुलासा तो कर दिया। लेकिन परिजनों में अभी भी दहशत व्याप्त है। शनिवार की रात करीब आठ बजे उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर एक चकरोड पर फुलेहरा बाबा के स्थान के पास दो मोटर साइकिल पर सवार करीब 5 लोगों की आवाजाही व बात करते हुए गांव वालों ने देखा, फिर किसी अनहोनी के डर से गांव वाले सशंकित थे। तब तक ग्रामीणों ने कौन खड़ा है कि आवाज दी ग्रामीणों के अनुसार जवाब मे फायरिंग की आवाज सुनाई दी । फायरिंग की आवाज सुनते ही ग्रामीण भयभीत व आक्रोशित हो गए व एक जुट होकर जहां फायरिंग हुई थी बदमाशों को ललकारते हुए दौड़ गए।
विज्ञापन

बदमाश मोटर साइकिल पर सवार होकर ग्रामीणों के प्रतिरोध के बाद हवा में गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। चर्चा है कि ग्रामीण भी बदमाशों के प्रतिरोध में फायरिंग की तथा घटना की सूचना इलकाई पुलिस व सौ नम्बर पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों से अवगत कराते हुए कई थाने की पुलिस को बुला लिया। मौके पर 100 नंबर की पुलिस वैन, प्रभारी थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय सहित आसपास के थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई । आसपास के इलाकों में छानबीन की गई, लेकिन कहीं बदमाशों का सुराग नहीं मिला। मृतक धर्मेंद्र चौहान की पिलूई चौहान पुरवा स्थित आवास पर एहतियात के तौर पर आधा दर्जन पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मृतक की पत्नी मेनका को भी पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से अपने अभिरक्षा में ले ली है। गौरतलब हो कि7-8 दिसम्बर की रात में धर्मेंद्र चौहान पुत्र परमेश्वर चौहान की हत्या थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव के एक ईंट भट्ठे के नजदीक अरहर के खेत में कर दिया गया था। जिसमें पुलिस ने मृतक के पत्नी के कथित आशिक को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझाने की दावा किया है व हत्यारा कृष्णा उर्फ बदरू चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान निवासी बदनपुरा बांग्ला रतसर थाना गड़वार को जेल भेज दिया है । इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों से गांव में बदमाशों के आने की सूचना मिली थी, उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हैं कई थानों की फोर्स मंगाने के बाद छानबीन की गई, लेकिन कहीं बदमाशों का पता नहीं चला । परिजनों के सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें