फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेेमी युगल के बरामद होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को एक युवक के खिलाफ अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया, जबकि किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया। मालूम हो कि विगत माह किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस उक्त उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी राहुल कुमार एक किशोरी को 30 अगस्त 2017 को लेकर फरार हो गया। इसके बाद किशोरी के पिता ने लिखित शिकायत थाने पर दी। पुलिस किशोरी के तलाश में जुट गई। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किशोरी के साथ राहुल को पकड़ लिया। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाई। इसके बाद महिला कांस्टेबल के समक्ष 161 का बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने लड़के को अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत चालान कर दिया। वहीं, किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें