सिकंदरपुर। खेजुरी थाना क्षेत्र के बालूपुर गांव में सोमवार की सुबह बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसके बाद मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों से एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में हुआ घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बालूपुर गांव निवासी रवि व सत्येंद्र के बीच मोबाइल से गाना सुनने को लेकर विवाद हो गया। लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। सोमवार की सुबह पुन: उनके बीच मारपीट होने लगी। इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के विजय 45, राजेश 35, अमरनाथ 46, बिकेली 40 पत्नी अभय जबकि दूसरे पक्ष से सत्येन्द्र घायल हो गया। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में हुआ।