फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 माह बाद भी रिया हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव में बीते 14 नवंबर को रिया हत्याकांड के नौ महीने बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने तीन दिन में खुलासा करने का दावा किया था, लेकिन इस मामले में पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किए जाने से पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव में 14 नवंबर की दोपहर कवरखा ताल के किनारे मिट्टी व पुवाल से ढकी युवती की लाश ग्रामीणों ने देखी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर ले जाने का प्रयास किया तो वैसे ही ग्रामीणों ने गड़वार-नगरा मार्ग पर जाम लगा दिया था। जाम की सूचना पर पहुंचे तत्कालीन सीओ सिटी केसी सिंह ने तीन दिन के अंदर मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया था। घरवालों की सूचना पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया था, लेकिन उसे एक सप्ताह बाद छोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने मृतका युवती के घरवालों के प्रत्येक सदस्य से पूछताछ की थी। इसके बाद से पुलिस बार-बार यही कहती रही कि आरोपी की शिनाख्त कर ली गई है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा, लेकिन लगभग 10 माह होने वाले हैं। बावजूद पुलिस ने न तो आरोपी को पकड़ सकी और न ही मामले का खुलासा कर सकी। जिससे पुलिस के कार्रवाई पर यक्ष प्रश्न उठने लगा है। इस बाबत सीओ सिटी हितेंद्रु कृष्ण ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। रक्षाबंधन बाद मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें