बैरिया। थाना क्षेत्र के जगदेवा ढाही गांव में मंगलवार को दोपहर बाद बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गए, वही मार्कण्डेय गिरी की मठिया स्थित शिव मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया।
मंगलवार को दोपहर बाद लगभग 2 बजे अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली शिव मंदिर पर गिरी। मंदिर के पास बैठे कृष्णा गिरी के सात वर्षीय पुत्र कान्हा गिरी, हरेंद्र यादव (30) व छट्ठू वर्मा(60) निवासी जगदेवा ढाही घायल हो गए, जबकि संगीता गुप्त (21) पुत्री शिवजी गुप्त निवासी भुवालछपरा बिजली की तेज चमक देख व सुन चेतना शून्य हो गई हैं। सभी घायलों को सोनबरसा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।