फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में बीफकेस लेकर भाग रहे उचक्के को यात्रियों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सोमवार देर शाम सुरेमनपुर -बकुल्हा रेलवे स्टेशनों के बीच डाउन पवन एक्सप्रेस के शयनयान कोच से एक यात्री का ब्रीफकेस चुराकर दूसरे डिब्बे में भाग रहे चोर को यात्रियों ने पकड़ लिया और पीटने लगे। इसके बाद उसे ट्रेन में चल रहे सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। उक्त ट्रेन के एस फाइव बोगी में राजकुमार राय मानगढ़ से दरभंगा कि लिए चले थे।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम वह बाथरूम में गए। तभी उनका ब्रीफकेस उठाकर एक युवक दूसरे डिब्बे में जाने लगा। बाथरूम में कोई पहले से गया था। इसलिए वह लौट आए और देखा तो उनका ब्रीफकेस लेकर एक युवक दूसरे डिब्बे में जा रहा था। वह चिल्लाएं। तब तक उसे उक्त कोच में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुलाई कर दी। बाद में कुछ यात्रियों के सलाह पर उक्त युवक को ट्रेन स्कार्ट में चल रहे सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया जो उसे अपने साथ लेकर दूसरे डिब्बे में चले गए। उक्त ट्रेन में आए दिन आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। इस पर रोक लगाने के लिए इस ट्रेन में सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग यात्रियों द्वारा लगातार की जाती रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें