फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर बोलेरो पलटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के नगरा भीमपुरा मार्ग के परशुरामपुर चट्टी पर शुक्रवार को अर्द्धरात्रि में तेज रफ्तार बोलेरो के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से बोलेरो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण चारो घायलों को किसी तरह बोलेरो से निकाल कर पीएचसी नगरा पहुंचाया, जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चारो घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन चारो घायलों को मऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के तिलकारी गांव में लखीचंद राम के लड़के का तिलकोत्सव शुक्रवार को था। तिलक में शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौवा गांव के गुलशन (22) पुत्र गुलजार, मनोज (20) कुमार पुत्र बैजनाथ, शशांक (21) पुत्र नरेंद्र तथा गड़वार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के राहुल पुत्र सुरेश आए थे। चारों खाना खाने के बाद रात को 12 बजे बोेरों से चरौंवा जा रहे थे। अभी बोलेरों नगरा भीमपुरा मार्ग पर परशुरामपुर चट्टी पर पहुंची थी कि तेज रफ्तार होने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए तथा उसमें सवार चारो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर सो रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह बोलेरो से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाए, जहां चिकित्सक ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें