हल्दी (बलिया)। थाना क्षेत्र के गायघाट डाकबंगला के समीप गुरुवार की सुबह पुलिस ने दो पिकअप पर लदे मवेशियों को मुक्त कराते हुए छह तस्करों को गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज कर सभी तस्करों को जेल भेज दिया गया।
गुरुवार की सुबह सूचना पाकर उपनिरीक्षक सोनू कुमार व उपनिरीक्षक धीरेंद्र बहादुर सिंह हमराहियों के साथ गायघाट डाकबंगला के समीप घेराबंदी करके वाहन चेकिंग की। चेकिंग में दो पिकअप से 8 गाय व 7 बछड़े मुक्त कराए। पुलिस दोनों वाहनों को थाने लाई। छह तस्करों को गिरफ्तार किया। जिसमें बासडीह थाना क्षेत्र के सारनपुर निवासी प्रमोद यादव, राजा गांव खरौनी के देवानन्द यादव, गड़वार थाना क्षेत्र के नकहरा निवासी भंडारी चौहान व रतसड़ कला के संजय यादव, खेजुरी थाना क्षेत्र के पटपर निवासी छांगुर यादव व चवरी निवासी शिवनारायण यादव थे। इन सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और सभी को जेल भेज दिया गया।