चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के महरेंव गांव निवासी कमलाकांत सिंह के मोबाइल फोन पर बात कर उचक्कों ने एटीएम कार्ड का नंबर,कोड पूछ कर 31000 रूपये निकाल लिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी कमलाकांत सिंह सिंचाई विभाग से अवकाश प्राप्त कर्मचारी का पेंशन खाता चितबड़ागांव के भारतीय स्टेट बैंक में है। बुधवार दोपहर लगभग 11.55 पर उनके मोबाइल फोन पर 8407876192 से बताया गया कि उनके खाता से आधार लिंक न होने से एटीएम बन्द कर दिया गया है । मैं स्टेट बैंक से बोल रहा हूं। आप अपने एटीएम का नंबर व कोड शीघ्र बताएं ताकि आपका एटीएम पुन: चालू हो सके। जैसे ही कमलाकांत सिंह ने नम्बर व कोड बताया, पांच मिनट बाद उनके मोबाइल पर मेसेज आया जिसमें उनके खाते से रू.31000 (इक्कतीस हजार रुपये)निकल चुका था । पीड़ित ने स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को सूचित कर एटीएम लॉक कराया व थाने में उपयुक्त फोन नम्बर का हवाला देते हुए लिखित शिकायत की ।