रामगढ़ । बैरिया थाना क्षेत्र के केहरपुर के पास शनिवार की सुबह गंगा नदी के किनारे एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। काफी प्रयास के बाद भी युवक का शिनाख्त नहीं हो सका।
क्षेत्र के केहरपुर के करीब 100 मीटर पश्चिम गंगा के किनारे झाड़ियों के बीच एक 55 वर्षीय अधेड़ को मृत अवस्था में गंगा स्नान को गए ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ियों से बाहर निकलवाया और मौजूद लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन मृतक का शिनाख्त नहीं हो सका। इसके बाद मौके पर पहुंची बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।