फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप: सालभर बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेवती-पचरुखिया मार्ग स्थित सरकारी नलकूप से 100 मीटर पश्चिम मक्के के खेत में 15 अक्टूबर 2016 को थाना क्षेत्र के छेड़ी गांव निवासी जंग बहादुर सिंह की पुत्री नेहा सिंह की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस सालभर बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। आरापी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जबकि पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में दर-दर भटक रहा है।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के छेड़ी निवासी जंग बहादुर सिंह उर्फ टमाटर सिंह की पुत्री नेहा सिंह की गला रेत हत्याकर क्षेत्र के खदरा मौजा गांव स्थित सरकारी नलकूप से 100 मीटर दूर एक मक्के के खेत में फेंक दिया था। जिसे मक्के की कटाई कर रहे मजदूरों ने देख शोर मचाया था और खेत मालिक को घटना की जानकारी दी थी। सूचना पर पहुंचे खेत मालिक ने मुकामी पुलिस को सूचना दिया था। सूचना मिलते ही सीओ बैरिया, एसओ रेवती आदि पहुंच शव को कब्जे में लिया था। मृतका की मां मंजू देवी ने बताया था कि 14 अक्तूबर को सहतवार कस्बा निवासी मनोज राजभर बाइक से घर आया और कहा कि आपकी लड़की ममता जिसकी शादी सहतवार में हुई है। उसकी तबियत खराब है। जो जिला अस्पताल में भर्ती है। चूंकि मनोज पुत्री ममता के चचेरे ससुर की गाड़ी चलाता था। जिसके चलते मेरे यहां आया करता था। उसकी बातों को विश्वास में लेकर नेहा उसके साथ भेज दिया था। लेकिन उस दरिंदे ने मेरी पुत्री का गला रेत हत्या कर क्षेत्र के खदरा मौजा गांव स्थित सरकारी नलकूप से 100 मीटर दूर एक मक्के के खेत में फेंक दिया था।
इस मामले में मृतका के पिता जंग बहादुर सिंह ने मनोज के खिलाफ नामजद तहरीर दिया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर कई जगह दबिश भी दिया। लेकिन करीब एक साल होने के बाद भी आरोपी पुलिस के पकड़ से दूर है। इस सीओ उमेश यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें