भीमपुरा। थाना क्षेत्र के चरौवा गांव में सोमवार की भोर में तेज हवाओं के साथ बारिश में एक कच्चा मकान जमींदोज हो गई। जिसमें एक सोई अधेड़ महिला की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे बेल्थरारोड तहसीलदार यशवंत राव मामले की तहकीकात करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परिक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के चरौवा गांव निवासी विधवा सुरसती देवी (55) रविवार की शाम रोज की तरह भोजन करने के बाद अपने कच्चे मकान में सो रही थी। इसी बीच सोमवार की भोर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिससे मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। इस दौरान मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई।