फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने छात्र नेताओ को रिहा करने का दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला जज मो. असलम ने टीडी कालेज के 10 छात्रनेताओं के गवाहों का सत्यापन करने के बाद सोमवार को जमानत पर रिहा करने का आदेश जिला कारागार को दिया। जिसके बाद कारागार प्रशासन ने संबंधित कारागार प्रशासन को जिला जज का आदेश भेज दिया। जिसके बाद जेल में निरूद्ध सभी छात्रनेता रिहा हो जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले दिनों टीडी कालेज में प्राचार्य व छात्रनेताओं के बीच हुए विवाद में पुलिस ने 10 छात्रनेताओं को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया था। जहां छात्रनेता विभिन्न मांगों को लेकर 24 घंटे तक भूख हड़ताल पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे गोरखपुर परिक्षेत्र के कारागार डीआईजी यादवेंद्र शुक्ला एवं प्रभारी डीएम/सीडीओ ने संतोष कुमार ने छात्रनेताओं की मांगों को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद छात्रनेता भूख हड़ताल समाप्त किया था। भूख हड़ताल के कारण अध्यक्ष सौरभ सिंह, विजयानंद सिंह बिजुल, विवेक, सोनू सिंह, मनीष सिंह, आदित्य सिंह, मिथिलेश सिंह, ओमनारायण सिंह, विनीत सिंह, छात्रनेता दीपिका सिंहछात्रनेताओं की तबीयत खराब हो गई थी। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां से गैर जनपद के कारागार में स्थानांतरण कर दिया गया था।
जिसमें गाजीपुर में चार, देवरिया और मऊ में तीन-तीन छात्रनेताओं को भेज दिया गया था। इस मामले में 25 अगस्त को जिला जज ने छात्रनेताओं को जमानत दे दिया था। लेकिन गवाहों के सत्यापन के अभाव में छात्रनेता उस दिन रिहा नहीं हो सकें थे। सोमवार को गवाहों के सत्यापन के बाद जिला जज ने रिहा करने का आदेश जिला कारागार प्रशासन को भेज दिया। जिसके बाद कारागार प्रशासन ने संबंधित कारागार को जिला जज का आदेश भेज दिया। इस बाबत जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या ने बताया कि कोर्ट का आदेश प्राप्त हो गया है। जिसे संबंधित कारागार को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें