फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से एक महिला समेत दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। विद्युत उपकेंद्र सिकंदरपुर के अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर के समीप शुक्रवार की सुबह हाई टेंशन तार टूटकर गिरने से एक महिला सहित दो लोग गंभीर रुप से झुलस गए। वहीं दो दर्जन घरों के इलेक्ट्रिक उपकरण जल गया। खबर मिलते ही हजारों की भीड़ विद्युत उप केंद्र पर पहुंची और हंगामा किया। वहीं नगरा सिकंदरपुर मार्ग को जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर श्री भगवान सहाय तहसीलदार कई थाने की फोर्स संग उपकेंद्र पर पहुंचे और लोगों को समझाया बुझाया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह विद्युत विभाग द्वारा जैसे ही सप्लाई चालू की गई उपकेंद्र के बगल में ही हाईटेंशन तार टूट कर जमीन पर गिर गया। जिसमें शकीला (26) पुत्री मुनीर अहमद निवासी डाकबंगला सिकंदरपुर व साइकिल सवार विनोद (30) झुलस गए। वहीं सुरेन्द्र गोड़, सुरेश गोंड, मुन्नीलाल गोंड, लालू गुप्ता, डां मुस्ताक अहमद, मुनीर फखरुद्दीन, नीरज सोनी, विनय शंकर सोनी, प्रधान राजू पांडेय आदि के घरों में लगे इनवर्टर पंखा मोटर के साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें