फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंह व राजभर में मारपीट, एक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के कुसहा रसीदपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चार थानों की फोस मौके पर पहुंची। देर रात घटना के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि युवक के पैर में गोेली लगी है। पुलिस ने गांव में बिगड़े हालात को सामान्य कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कुसहा रसीदपुर गांव निवासी व प्रधान राजबहादुर सिंह के घर शुक्रवार को मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था। जहां छोटे लाल राजभर निमंत्रण पर गए हुए थे। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान के पट्टीदार राकेश सिंह और छोटे लाल राजभर के बीच कहासुनी होने लगी। इसीबीच मामले की जानकारी राजभर बस्ती के लोगों को हो गई। राजभर बस्ती से सैकड़ों की तादात में महिला व पुरुष लाठी-डंडा लेकर राकेश सिंह के दरवाजे पर पहुंच गए । घर पर ईट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। लाठी-डंडे से बाइक, दरवाजा व खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसीबीच हुई फायरिंग में गोली शैलेश राजभर (22) के पैर को छूती हुई निकल गई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद परिवार वाले घायल शैलेश को लेकर किसी निजी अस्पताल में चले गए हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही भीमपुरा समेत तीन अन्य थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों को समझाने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें