फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 हजार रुपया बदमाशों ने छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
भरौली। नरहीं थाना अंतर्गत कोरंटाडीह चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर शुक्रवार की दोपहर बदमाशों ने बाइक में बाइक लड़ाकर 28 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल 100 नंबर पुलिस तथा चौकी इंचार्ज को सूचना दिया। लेकिन दोनों में से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। शाम को पीड़ित द्वारा अज्ञात बदमाशाें के विरूद्ध तहरीर दिया गया।
विज्ञापन

नरहीं थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह सरया निवासी जनार्दन तिवारी अपनी मां पार्वती देवी को लेकर उजियार स्थित यूनियन बैंक गए, जहां से 28 हजार रुपया निकाल कर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह कोरंटाडीह चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर पहुंचे कि बाइक पर सवार बदमाश पहुंचे और उनकी बाइक में धक्का दे दिया। इसके बाद पीड़ित से हाथापाई कर बैग में रखा रुपया लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें