फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज के बजाय पीड़ित पर पुलिस ने किया मुकदमा 15-44-17

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। पैसे को बेडरेस्ट गेम के जरिये दोगुना करने वाले गिरोह के एक जालसाज आरोपी को पुलिस ने क्लीनचीट देते हुए पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज कर हवालात उसे में डाल दिया। पीड़ित का गुनाह बस इतना था कि वह अपना पैसा वसूलने के लिए आरोपी को लेकर अपने घर चला गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिकंदरापुर निवासी रामाश्रय प्रसाद से मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी पप्पू भारती ने जालसाजी करके 20 लाख रुपये की चपत लगा दी थी। पप्पू ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों से मिलकर रामाश्रय को आजमगढ़ में बेडरेस्ट गेम की ट्रेनिंग दिलवाई। उसके बाद रामाश्रय से आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी आदि जगह पर बेडरेस्ट गेम के जरिये पैसे को दोगुना करने का गेम खेलाया और 20 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित जब अपना पैसा पप्पू से मांगने लगा तो गेम आयोजित कराने वाली कंपनी के मालिक को मृत बताकर पैसे को उसने हड़प लिया। इसके बाद रामाश्रय ने न्याय के लिए थाने का चक्कर लगाया। लेकिन सालभर दौड़ लगाने के बाद भी उसे पुलिस ने सहयोग नहीं किया। नतीजतन, बुधवार को पीड़ित रामाश्रय ने जालसाज पप्पू को क्षेत्र के सरया डिहुभगत से पकड़ लिया और उसे अपने घर पर लाने के बाद कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को पकड़े गए जालसाज से पैसे दिलाने के आश्वासन पर थाने ले आई। जहां पुलिस ने उल्टे जालसाज पप्पू की पत्नी नीतू देवी से तहरीर लेकर पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज कर हवालात में डाल दिया। जबकि पुलिस अपने बचाव में जालसाज के विरूद्ध शांति भंग के आरोप में उसका चालान कर दिया। पुलिस के इस कार्रवाई से क्षेत्र में तरह-तरह का बाजार गर्म है।
इस बाबत रसड़ा सीओ अवधेश चौधरी ने बताया कि दोनों गेम के माध्यम से जुआ खेलने का काम करते है। मामले की जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। चूकि पीड़ित ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए आरोपी को अपने घर में बंद कर दिया था। इस बाबत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


इनसेट...
भीमपुरा पुलिस के उदासीनता का सीमावर्ती थाने उठाते है लाभ
भीमपुरा। थाने की पुलिस बड़े मामलों में क्यों बैकफुट पर आ जाती है। थाना क्षेत्र के अंदर होने वाली घटनाओं में होने वाले खुलासे को भी नजरअंदाज कर दिया जाता है। जिसका लाभ सीमावर्ती थाने की पुलिस उठाते हुए बड़े खुलासे कर देती है। यही नहीं गत दिनों पुलिसकर्मियों पर हुए जानलेवा हमलों पर भी भीमपुरा पुलिस स्टैंड नहीं कर पाई। बल्कि पकड़े गए बदमाशों को शांति भंग में चालान की। मीडिया में खबर आने के बाद बदमाशों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

इनसेट...
बड़े रैकेट हो सकता था खुलासा
भीमपुरा। जिस करोड़ों की चोरी बैटरी का खुलासा नगरा पुलिस ने किया था। उसका सूत्रधार भी भीमपुरा पुलिस के पास ही था, लेकिन इस मामले में भी भीमपुरा पुलिस बैकफुट पर ही रही। बुधवार को भी पकड़े गए गए जालसाज से अगर कड़ाई से पूछताछ की गई होती तो एक बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता था। लेकिन भीमपुरा पुलिस ने ऐसा कोई कदम न उठाते हुए आरोपी को केवल शांति भंग में चालान कर कार्रवाई कर पीछे हट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें