मनियर। बलिया थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित चांदू पाकड़ बड़ी मस्जिद के पास बन रहे पक्के मकान में राजमिस्त्री का काम कर रहे छोटक गोंड (55) के उपर पाइप टूट जाने तथा दीवार गिरने से शनिवार को गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि कस्बा की बड़ी बाजार निवासी सत्यदेव उर्फ छोटक गोंड चांदू पाकड बड़ी मस्जिद के पास एक मकान में राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। दिन में दो बजे के करीब पाइप टूटने के कारण नीचे गिर गया। वहीं ऊपर र्से इंट की दीवार भी भरभरा कर गिर गई। जिससे गंभीर चोटें होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लाया गया, जहां स्थिति नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर परिजन दहाडे़ मार कर रोने लगे।