फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोघा दह ताल में मराला युवक का शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया( मनियर/घोघा)। तीनदिन पहले बुधवार को जिस स्थान से एक युवती काजल का शव मिला था, उसी घोघा दह ताल से शुक्रवार को उसके फूफेरे भाई का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही स्थान पर दो दिन के अंतराल में फूफेरे भाई-बहन का शव मिलने से मामला संगीन हो गया है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान पर रखकर जांच कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

मनियर थाना क्षेत्र के घोघा दह ताल के पास स्थित पुल के नीचे शुक्रवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव उतराया ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ बांसडीह टीएन दुबे, कोतवाल बांसडीह संजय कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मरने वाले के शरीर पर नीले रंग की शर्ट तथा काले रंग की पैंट थी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी सूर्यप्रताप सिंह ने अपने पुत्र प्रिंस कुमार सिंह (30) के रूप में शिनाख्त की। ज्ञात हो कि 29 मई को भी एक 18 वर्षीय युवती की लाश उसी पुल के नीचे मिली थी। जिसकी पहचान दुबहर थाना क्षेत्र के राजकुमार सिंह की पुत्री काजल के रूप में की गई थी। एक ही स्थान पर दो युवक-युवती का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामले में बांसडीह सीओ टीएन दूबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें