फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और प्रेमी ही निकले हत्यारे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के गौरा बंगहीं (खड़ेसरी के मठिया) निवासी शैलेंद्र राजभर 40 वर्ष पुत्र रामजी राजभर की मौत में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस की मानें तो रामजी की मौत मिर्गी के कारण नहीं हुई थी बल्कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। तीन मार्च को उसका शव बगीचे से मिला था। मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने किया है। हत्या की साजिश रचने में मृतक की पत्नी सरली देवी उर्फ लीलावती एवं उसके प्रेमी बबलू राजभर को पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मनियर थाना क्षेत्र के बगहीं में बीते तीन मार्च शनिवार को मृतक शैलेंद्र के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे कि पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया था। पत्नी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा था कि पति होली के दिन सुबह करीब छह बजे घर से निकला वह रात तक घर वापस नहीं लौटा। अगले दिन शनिवार को करीब दस बजे उसका शव नाले में मिला। पति मिर्गी का रोगी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला हत्या का निकला तो पुलिस चौकन्नी हुई। इसके बाद उसने छानबीन शुरु कर दी। प्रकरण का खुलासा हुआ कि राम जी की मौत मिर्गी से नहीं हुई उसकी हत्या की गई थी। छानबीन में पता चला कि मृतक की पत्नी का नाजायज संबंध पड़ोसी बब्लू राजभर पुत्र मुन्ना राजभर से था। मृतक की पत्नी प्रेमी बब्लू को पति की हत्या के लिए उकसाया करती थी। जिससे बब्लू ने शैलेंद्र राजभर की हत्या कर शव को गांव से उत्तर बगीचे में कुएं में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार, बब्लू लीलावती ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के पिता राम जी राजभर से तहरीर लेकर पुत्रवधु तथा उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की साजिश रचने में मृतक की पत्नी सरली देवी उर्फ लीलावती एवं उसके प्रेमी बबलू राजभर को पुलिस ने हत्या के मामले में कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें