लक्ष्मणपुर। नरही पुलिस के कारनामों से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में शराब की खेप पकड़ी गयी थी। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ कि शुक्रवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर सोबंथा गांव के सामने एनएच-31 पर अल्टो कार में लेकर जा रहे ओपी एल्कोहल बरामद किया।
नरहीं थानाध्यक्ष सुनिल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सोबंथा गांव के सामने भरौली की तरफ से आ रही बिना नम्बर की अल्टो कार को रोका गया। पुलिस को देखकर उसमें से बैठा माल का स्वामी भाग निकला। लेकिन चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसने पूछताछ में अपना नाम दिनेश श्रीवास्तव निवासी हैबतपुर थाना फेफना बताया। वहीं माल स्वामी का नाम हरीश शर्मा निवासी जिगनहरा रतसर बताया। पुलिस ने पकड़े गये माल की मात्रा करीब 200 लीटर बताया।