रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी रामू कुमार गुप्ता हैकरों का शिकार हो गए। मोबाइल पर आधार नंबर पूछकर 19 हजार रुपये खाते से उड़ा दिए गए। पीड़ित ने बताया कि मोबाइल पर शुक्रवार को फोन आया कि मैं बैंक के हेड आफिस दिल्ली से बोल रहा हूं,ं आपके खाता आधार कार्ड से लिंक करना है, आपका एटीएम बंद हो गया है, जल्द अपना आधार कार्ड का नम्बर बता दीजिए। रामू बैंक अधिकारी समझ अपना आधार नम्बर व एटीएम नम्बर बता दिया। इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद उसका नम्बर भी बता दिया। जिसके बाद हैकरों ने उसके खाते से 19 हजार रुपये का शापिंग कर लिया। जैसे ही उसको पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है, उसने त्वरित सारी बात परिजनों को बताया। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दिया।