रतसर(बलिया)। गड़वार थाना के रतसर बाजार में बुधवार की रात चोरों द्वारा दो जगहों पर चोरी का प्रयास किया गया। लेकिन एक जगह लकड़ी का दरवाजा तोड़ने पर चोरों के सामने लोहे का चैनल आ गया। दूसरी जगह लोगों के जाग जाने से चोरों को भागना पड़ा।
बुधवार की रात बाजार के किराना व्यवसायी मुरलीधर बरनवाल व गोपाल बरनवाल अपनी-अपनी दूकान बंद कर सोने चले गए। इसबीच चोर उनकी दूकान का फाटक तोड़ दिए। लेकिन उनकी दूकान के दूसरे चैनल में लगे ताले को वह नही तोड़ नही पाए। जाते-जाते चोर चैनल के बाहर रखे 5 टीन तेल और अन्य किराना का सामान उठा ले गये। यहां से चोर कसबा स्थित बीयर बार की दुकान पर पहुंच दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन लोगों के जाग जाने से भाग गए। मंगलवार की रात कसबा के दो घरों में हुई चोरी की वारदात पर चर्चा अभी थमी नहीं थी कि बुधवार की रात इस घटना ने लोगों को रतजगा को विवश कर दिया है। आक्रोशित व्यापारियों ने गुरूवार को व्यापार मंडल के महामंत्री मुन्ना जी गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक कर रोष व्यक्त किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चोरी की घटनाओं के जल्द पर्दाफाश की मांग की।