फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से निकाले 2.75 लाख, लूट ले गए लुटेरे

Tue, 29 Sep 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारबंद लुटेरों ने रविवार की देर शाम बाइक सवार दंपती को आतंकित कर दो लाख 75 हजार रुपये लूट लिए। दंपती की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की। कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रामदहिनपुरा कालोनी की है।
विज्ञापन



बांसडीहरोड क्षेत्र के ईश्वरपुरा गोरहट्टी निवासी अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी के साथ टकरसन (रामदहिनपुरा) स्थित भारतीय स्टेट बैंक की रविवार को खुली रहने वाली कृषि विकास शाखा से दो लाख 75 हजार रुपये निकाले। उन्हें ये रुपये रामदहिनपुरम में रहने वाले अपने मामा को देने थे। दंपती रुपये लेकर जब मामा के घर पहुंचे तो वो नहीं मिले। ऐसे में अवनीश पत्नी संग बाइक से अपने गांव लौटने लगे।

अभी वे कुछ ही दूर आगे बढ़े थे कि बाइक सवार दो हथियारबंद लुटेरों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा दी। इसके बाद आतंकित उनके हाथों से रुपये से भरा छोटा बैग छीनकर भाग निकले। वारदात के तत्काल बाद अवनीश ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पीडि़त की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें