फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की जद में आने से दंपति घायल, पत्नी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुंवर सिंह चौराहे के पास घर से टहल निकले दंपति को ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया, जिसमें दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के वक्त उधर से गुजर रहे राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी की नजर उन पर पड़ी तो तत्काल उन्होंने अपनी गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पत्नी को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर निवासी हर्षवर्द्धन श्रीवास्तव (55) अपनी पत्नी कुसुम देवी (50) के साथ शनिवार की सुबह मॉर्निंग वाक पर घर से निकले थे। जैसे ही दोनों कुुंवर सिंह चौराहे के पास पहुंचे कि लाल बालू लेकर सिकंदरपुर की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से दंपति को धक्का मार दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच वहां से गुजर रहे राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दंपति का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने पत्नी कुसुम देवी की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। हर्षवर्द्धन श्रीवास्तव पेश से अधिवक्ता हैं, जो परिवार के साथ आनंद नगर में रहते हैं।

शहर के भीतर भी ट्रक चालक भरते हैं फर्राटा
बलिया। यातायात माह के जागरूकता अभियान के बावजूद दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रही है। हालत यह है कि शहर में चलने वाले ट्रक चालकों की रफ्तार भी तेज होती है, जिसको लेकर पुलिस कार्रवाई भी करती हैं लेकिन उनकी रफ्तार पर अंकुश नहीं है। स्थानीय लोगों की माने तो शनिवार को कुंवर सिंह चौराहे के पास हुए सड़क हादसे के वक्त भी ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिस वजह से दंपति हादसे का शिकार हुए। ऐसे ट्रक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें