फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद मृत युवती का कटा सिर कंकाल में रूप में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फेफना। थाना के पहिया मौजा में 24 सितंबर की शाम एक युवती का सिर कटा शव मिला था। उसके सिर का कंकाल पांच दिन बाद शुक्रवार को धान के खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस सिर के कंकाल को कब्जे में ले लिया है। धान की सोहनी करने गई महिलाओं ने घटना स्थल से करीब 500 मीटर की दूूरी पर युवती का कटा सिर देख वहां से भाग गई और आसपास के लोगों को सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस पहुंच गई और कटे सिर को कब्जे में ले लिया। हालांकि मृतका का कटा सिर कंकाल में रूप में ही मिला। पांच दिन बाद भी मृत युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि फेफना थाना क्षेत्र के पहिया मौजा में 24 सितंबर को धान की सोहनी करने महिलाएं गई हुई थीं। जहां करीब 24 वर्षीय एक युवती का सिर विहीन धड़ देख शोर मचाना शुरू कर दिया था। महिलाओं की शोरगुल सुन आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए थे। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घटना स्थल कर निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद फोरेंसिक व डाग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया, लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिल सका। युवती गुलाबी रंग की सलवार पहनी हुई थी। केवल एक बांह में कुछ कपड़े के अंश थे। युवती के शव से कुछ दूरी पर उसके गले की टूटी माला और दो कंघी, केश किंग तेल, दाद का मलहम आदि पड़ा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने फेफना गांव के चौकीदार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। शुक्रवार को धान की सोहनी करने गई महिलाओं ने घटना से 500 मीटर की दूरी पर युवती के कटे सिर का कंकाल देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिर के कंकाल को कब्जे में लेकर थाने चली गई। बावजूद युवती की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें