फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चोरों का गैंग सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में चोरों का गैंग सक्रिय हो गया है। कारण जिले के किसी भी थाने में रात की गश्त का न होना है। जिसका फायदा चोर उठा कर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके विभागीय लापरवाही चलते घटनाएं दर घटनांए हो रही हैं। इन दिनों जिले के कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार घटी हैं। जिसका कारण कई थाना क्षेत्रों में रात के समय पुलिस का गश्त न लगाया जाना है। पुलिस की इस प्रक्रिया को अंजाम में न लाने से विभाग पर उंगली उठने लगी है। हौसला बुलंद चोर और लुटेरे खुले आम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जबकि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। हालांकि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निकाय चुनाव के दौरान वाहन चेकिंग में कुछ मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है।
16 नवंबर 2017- बांसडीह कस्बा निवासी सुनील सोनी के केवरा स्थित ज्वेलरी के दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख रुपये के ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित के तहरीर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन अब तक पुलिस न तो चोर को पकड़ सकी और ना ही चोरी का खुलासा कर सकी। 16 नवंबर 2017- रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रौराचवर गांव निवासी अजय यादव के घर का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन आज तक इसका खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन

22 अक्तूबर 2017- बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सराक निवासी रणविजय सिंह के घर चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन अब तक इसका खुलासा नहीं हो सका। 29 सितंबर 2017- सहतवार थाना क्षेत्र के कुसौरा निवासी आर्मी जवान योगेंद्र यादव के घर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें