बलिया। नगर के रोडवेज बस स्टैंड पर कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर 90 हजार रुपये की अर्जीनिया संग एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। जबकि एक आरोपी भाग गया।
लखनऊ की रोडवेज बस से आरोपी करीब 12 पेटी अर्जीनिया लेकर बलिया आ रहा था। जिसमें करीब 18 हजार शीशी थी। जिसकी कीमत करीब 90 हजार बताई जा रही है। रविवार की सुबह रोडवेज बस अपने परिसर में जैसे ही पहुंची, वैैसे ही तस्कर अपने निजी वाहन में पेटी लादने लगे। तभी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन के बाद अर्जीनिया संग बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के आमघाट निवासी अनिल शर्मा पुत्र जंगली शर्मा को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। जबकि इसी थाने का गनेश मिश्रा भागने में सफल हो गया।