बैरिया। सिलेंडर घटतौली के मामले में डीएम की संस्तुति पर परमार्थ इंडेन गैस सर्विस की प्रोपराइटर और प्रबंधक पर घटतौली एवं कालाबाजारी करने का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। पांच दिनों पहले गैस एजेंसी पर घटतौली की शिकायत पर जांच की थी और उसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी थी।
डीएम की संस्तुति पर बैरिया पुलिस ने शनिवार की देर शाम परमार्थ इंडेन गैस सर्विस की प्रोपराइटर पूनम सिंह एवं प्रबंधक नागेंद्र सिंह के खिलाफ घटतौली और कालाबाजारी करने का मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को उपभोक्ताओं ने सिलेंडर में गैस कम होने की शिकायत पर हंगामा किया था। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक व बांट माप अधिकारी ने जांच की थी। क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू हो गई है।