फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी कालेज में दो छात्रगुटों में मारपीट,एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के सतीश चंद्र कालेज में गुरुवार की दोपहर दो छात्र गुटों में मारपीट हो गई, एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित छात्र के तहरीर पर पुलिस ने अविनाश सिंह नंदन सहित सात पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी पीड़ित आलोक कुमार सिंह ने तहरीर में उल्लेख किया है कि वह गुरुवार की दोपहर करीब 12.30 बजे प्राचार्य से मिलने सतीश चंद्र कालेज गया था। प्राचार्य कक्ष से निकलने के बाद छात्रसंघ चुनाव की रंजिश को लेकर दुबहर थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी विवेक पाठक, हल्दी थाना क्षेत्र के अगरौली निवासी विशाल दुबे, खेजुुरी गांव निवासी विशाल पाठक, रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर दीघार निवासी अंकेश पांडेय, शहर कोतवाली के रामपुर आईटीआई निवासी विशाल सिंह, संग्राम सिंह, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजा गांव खरौनी निवासी अविनाश सिंह नंदन ने सिर पर पीछे से वार कर दिया। इसके बाद लोग हथियार लहराते हुए कालेज से बाहर चले गए। छात्रसंघ अध्यक्ष आदर्श प्रताप सिंह, अर्जुन दुबे व अन्य दर्जनों छात्रों ने पुलिस को सूचना दी और जिला चिकित्सालय पहुंचाया। इस बाबत सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर सात के लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें