बलिया। स्टेडियम में दौड़ने जाते समय सूरज ठाकुर निवासी आनंदनगर पर स्टेडियम के पास कुछ युवकों ने मंगलवार की शाम तमंचा दिखाकर चाकू से हमला कर दिया। साथियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस घायल से बयान लेकर बदमाशों की खोजबीन में लग गई।
सूरज ठाकुर अपने साथियों के साथ स्टेडियम में दौड़ने जा रहा था। स्टेडियम के पास बाइक सवार तीन युवकों ने सूरज को घेरकर अन्य साथियों को तमंचा दिखाकर सूरज पर राड और बेल्ट से हमला बोल दिया और चाकू से छाती पर हमला कर फरार हो गया। घायल सूरज का कहना है कि ये लोग कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों से पैसा वसूलते हैं। मेरे से कुछ दिनों से फोन करके पैसे की मांग कर रहे थे। इसके कारण कोचिंग जाना छोड़ दिया हूं। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपियों के खोजबीन में लग गए।