फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों की टक्कर में दांपति सहित चार घायल ीक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया मार्ग स्थित रेंखहा चट्टी के समीप बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कार्पियो बाइक सवार युवकों को धक्का मारते हुए एक घर में जा घुसी, जिससे बाइक सवार दो युवक समेत घर में बैठे पति-पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर स्कार्पियो चालक घटना के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस स्कार्पियो को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र के बलिया-रसड़ा मार्ग स्थित रेंखहा चट्टी पर बलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो बाइक सवार दो युवक फेफना थाना के मन्नोपुर निवासी जितेंद्र यादव (20) हल्दी थाना के राजपुर निवासी विनोद यादव (19) को टक्कर मारते हुए स्कार्पियो अनियंत्रित होकर कांता चौहान के घर में जा घुसी। घर में बैठे किडिहरापुर मधुवी निवासी शिवकुमार चौहान (25) तथा बबीता (20) पत्नी शिवकुमार चौहान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र और विनोद की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने स्कार्पियो चालक की धुनाई कर दिया। स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कार्पियो को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी। रेंखहा गांव निवासी कांता चौहान के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिवकुमार चौहान तथा उनकी पत्नी आई हुई थी। इस दौरान दोनों दंपति एक घर में बैठकर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें