फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के एकसार ग्राम में गुरुवार की रात बदमाशों ने घर में घुसकर जमकर लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने पर गृह स्वामिनी को तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद नकदी समेत जेवरात लेकर मुख्य गेट से चलते बने। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चौकिया-बेल्थरा बाजार मार्ग पर एकसार ग्राम में अफसाना पत्नी सदरे आलम अपने पुत्र आशिफ और भतीजी के साथ रात में खाना खा कर सो गई । आधी रात के बाद करीब आधा दर्जन बदमाश पीछे की दीवार फांदकर घर में प्रवेश किए। बदमाश एक कमरे में घुसे तथा बक्सा और अलमारी का ताला तोड़ सोने का हार, नथिया,अंगूठी सहित छह अदद आभूषण के साथ ही 12 हजार नकद लेकर जाने लगे। इस दौरान गृह स्वामिनी की नींद खुल गई और उसने शोर मचाते हुए विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की मुठिया से प्रहार कर आतंकित कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घर के मुख्य दरवाजे से बाहर निकलकर गेट बंद कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने गृहस्वामिनी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें