फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पति की शादी में आ धमकी पहली पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के मंदा गांव में शुक्रवार की भोर में शादी के बाद बारात में उस समय अफरातफरी मच गई जब लड़के की दूसरी शादी की सूचना मिलने पर आक्रोशित घरात पक्ष के लोगों ने दूल्हा और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। बराती मौके की नजाकत देख चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां दोनों पक्षों में सुलह समझौता के बाद दूल्हा को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र सरायभारती गांव निवासी राहुल कुमार पुत्र रामनाथ राम रेलवे में ट्रालीमैन पद पर कार्यरत है। राहुल की बरात धूमधाम से मंदा गांव में गाजे-बाजे के साथ पहुंची। लड़की वालों ने बारातियों की खातिरदारी की। धूमधाम से शादी हुई। इसी दौरान राहुल की पहली पत्नी के फोन पर पहुंची पुलिस ने राहुल द्वारा दूसरी शादी करने की बात बताई तो लड़की के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की वाले आक्रोशित हो गए और दूल्हे समेत उनके परिजनों को बंधक बना लिया। वार्ता के दौरान लड़की वाले किसी भी कीमत पर लड़की को विदाई के मूड में नहीं दिखे।
राहुल कुमार अपने दोस्त जितेंद्र कुमार के साथ वाराणसी स्थित शिव पुरवा माधोपुर के श्रीराम अवतार के यहां 2012 से ही आता जाता था। वहां राम अवतार की पुत्री पूनम से उसका प्रेम संबंध हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का निश्चय कर लिया। 15 नवंबर 2014 को वाराणसी संकट मोचन में शादी कर ली। बाद में 19 नवंबर 2014 को कोर्ट मैरेज भी कर लिया। उसके बाद पूनम एवं राहुल की चंदौली स्थित रेलवे कॉलोनी में दोनो परिवारों की रजामंदी से 4 जून 2015 को धूम धाम से पुन: शादी हुई। तीन माह बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। अब दोनों तरफ से न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। पूनम की भी दूसरी शादी राहुल से हुई है। इस घटना से लड़की सहित परिजन सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें