दोकटी थाना क्षेत्र के भुआल छपरा चट्टी के आगे सावन छपरा मोड़ पर बृहस्पतिवार के देर शाम मोटर साइकिल की टक्कर से सावन छपरा निवासी रामशंकर राम (45) घायल हो गया, जिसकी बाद में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
दोकटी थाना क्षेत्र के भुआल छपरा चट्टी से देर शाम सावन छपरा निवासी रामाशंकर राम (45) मजदूरी कर पैदल अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह सावन छपरा मोड़ पर पहुंचा कि बैरिया के तरफ से तेज गति से मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटर साइकिल चालक ने ही उसे इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया तथा उसके घर सूचना दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई।