फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़ कर हजारों का सामान साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
उपमंडल पांवटा के अंतर्गत आने वाले जामनीवाला में एक दुकान का शट्टर तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए हैं। चोरों ने शट्टर को जैक लगाकर तोड़ा और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अब तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।
पांवटा में चोरियों के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। दिनों दिन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में गत दिवस पांवटा के जामनी वाला में चोरी की वारदात हुई। बद्रीपुर-जामनीवाला सड़क मार्ग पर खेलकूद परिसर के सामने एक इलेक्ट्रिीशियन की दुकान में चोरों ने फिर से सेंधमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के मालिक अश्वनी गोयल ने बताया कि उन्होंने भूपेंद्र सिंह को दुकान किराये पर दे रखी है। वह वहां पर इलेक्ट्रिीशियन का कारोबार कर रहा है। शुक्रवार रात को चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ा। दुकान से तार, मोटरों एवं पंखों समेत लगभग 40 हजार से अधिक का सामान चुरा लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी यहां एक दुकान में चोरी की वारदात हो चुकी है जिसका पुलिस आज तक कोई पता नहीं लगा पाई। इस क्षेत्र में लगी मास्क लाइट भी काफी अर्से से शो पीस बनकर रह गई है जिसमें लगभग 4 महीने से कनेक्शन नहीं दिया गया है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहाकि शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें