फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पुलिस को दे डाली चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर बेखौफ बदमाशों ने एक के बाद एक घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। बदमाशों द्वारा एक के बाद एक घटना का अंजाम देने का खुलासा न होने से लोग खौफजदा हैं। बदमाशों द्वारा शिकार हुए पीड़ित पानी टंकी निवासी अतुल कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले का खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

13 जुलाई को पानी टंकी निवासी अतुल कुमार वर्मा (36) पुत्र योगेन्द्र वर्मा को पांडेयपुर लोहटा पुलिया के समीप असलहाधारी दो बाइक सवार नकाब पोश चार बदमाशों ने मारपीट कर तमंचा दिखाकर चार लाख के आभूषण समेत बाइक एवं मोबाइल लूट लिए थे।
17 जुलाई को महतवार चट्टी पर पर मऊ जनपद के हलधरपुर थाना के गढ़वा निवासी बैंककर्मी असिस्टेंट मैनेजर दीपक कुमार पांडेय 28 पुत्र ओमप्रकाश पांडेय को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। इसके बाद 22 जुलाई को स्वास्थ्यकर्मी पटना निवासी मिथिलेश राम को अपनी पत्नी को छोड़कर बाइक से घर आते समय शाहमुहम्मदपुर के बोलेरो सवार बदमाशों ने गोली मारकर बाइक लूट ली थी। पुलिस इस मामले की छान बिन में लगी रही । तब तक बदमाशों ने एक दूसरी घटना का अंजाम दे दे दिया। पुलिस ने तीनों घटनाओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में लग गई है। लेकिन नतीजा सिफर है। क्षेत्र में बदमाशों द्वारा एक के बाद एक घटना का अंजाम दिए जाने से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें